मनोरंजन

Video: भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के शो में मचा हंगामा, लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम हुआ रद्द

बिहार (Bihar) में चल रहे देव सूर्य महोत्सव में मंगलवार रात हंगामा हो गया. खबरों की माने तो वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां तोड़ डाली और इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई. स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

Video: भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के शो में मचा हंगामा, लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम हुआ रद्द
अक्षरा सिंह (Photo Credits: Facebook)

बिहार (Bihar) में चल रहे देव सूर्य महोत्सव में मंगलवार रात हंगामा हो गया. खबरों की माने तो वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां तोड़ डाली और इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई. स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा. बताया जा रहा है कि यह हंगामा तब हुआ जब भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) वहां पर परफॉर्म कर रही थी. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ ने जमकर पथराव किया और पंडाल भी फाड़ दिया. लाठीचार्ज के बाद हंगामा और बढ़ गया. इसके बाद स्टेज से अपील भी की गई लेकिन तब भी बात नहीं बनी.

कार्यक्रम के दौरान डीएम राहुल रंजन महिवाल भी वहां मौजूद थे लेकिन जब लोगों ने हंगामा मचाना शुरू किया, तब वह अपने परिवार के साथ वहां से निकल गए. इसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और ऑडियंस से वापिस जाने की गुजारिश की गई. फिर कुछ लोग घर लौट गए और कुछ लोगों को वहां से बाहर निकाल दिया गया. इसके बारे में बात करते हुए डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि, "मामले की जांच की जा रही है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा था."

यह भी पढ़ें:-  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा के इस हॉट वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

आपको बता दें कि सिंगर अक्षरा सिंह भोजपुरी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में उनके और पवन सिंह के एक गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था. यहां पर हम सॉन्ग 'म हूं जवान बानी...तु हूं जवान...मजा लूटो' की बात कर रहे हैं. गाने के वीडियो में पवन और अक्षरा दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहन रखे थे. दोनों अपने डांस को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).