बॉलीवुड

ऋषि कपूर से मिले रितेश और जेनेलिया देशमुख, तस्वीर शेयर कर नीतू कपूर ने बताया वापसी की गिनती है शुरू

न्यूयॉर्क पहुंचे रितेश और जेनेलिया देशमुख ने ऋषि और नीतू कपूर से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की.

ऋषि कपूर से मिले रितेश और जेनेलिया देशमुख, तस्वीर शेयर कर नीतू कपूर ने बताया वापसी की गिनती है शुरू
ऋषि कपूर (Image Credit: Instagram)

न्यूयॉर्क (New York) में अपना इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जल्द ही इंडिया (India) वापस लौट सकते हैं. ऐसे में ऋषि कपूर से मिलने अब रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया (Genelia Deshmukh) पहुंचे हैं. दरअसल जब से ऋषि कपूर न्यूयॉर्क अपना इलाज करने पहुंचे हैं. तभी से ही कई सारे फिल्मी सितारें उनसे मिलने वहां जा चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर अर्जुन कपूर तक बॉलीवुड के दर्जनों सितारें न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिले और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.

अब नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा संग तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में ऋषि कपूर नीतू कपूर संग अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करके नीतू ने लिखा, "अब वापसी की गिनती शुरू हो चुकी हैं. इस मौके को रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा संग घर के खाने साथ सेलिब्रेट करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता.” यह भी पढ़े: नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की मजेदार तस्वीर, Face App को बताया 'अतिश्योक्तिपूर्ण'

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय में अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना, मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता, करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसे सेलेब्स ऋषि कपूर से मुलाकात कर चुके हैं.

इस बीच अप्रैल में एक खबर आई थी कि ऋषि कपूर अब 'कैंसर मुक्त' (Cancer free) हैं, अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा था कि उनके छोटे भाई कुछ ही महीनों में घर लौटेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).