बॉलीवुड

आलिया भट्ट के हमशक्ल है मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम? तस्वीर शेयर कर फैंस कर रहे हैं दावा

भुवन बाम ने अपनी तस्वीर शेयर कर आलिया भट्ट को कॉफ़ी डेट के लिए पूछा. इस तस्वीर में आलिया जैसे ही दिखाई दे रहे हैं.

आलिया भट्ट के हमशक्ल है मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम? तस्वीर शेयर कर फैंस कर रहे हैं दावा
भुवन बाम और आलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) अपने वीडियोज से तो लोगों के बीच चर्चा में रहते ही है लेकिन अब वो अपनी एक फोटो को लेकर सभी के बीच छाए हुए हैं. क्योंकि इस तस्वीर में भुवन बाम काफी हद्द तक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दरअसल इंटरनेट पर बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल दिखाई देने का सिलसिला कोई नया नहीं है. लेकिन किसी हिरोइन के तरह कोई एक्टर दिखाई दे ये अपने आप में लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है.

दरअसल भुवन बाम ने सबसे पहले अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर आलिया भट्ट को कॉफ़ी के लिए पूछा. इस तस्वीर को देखते ही फैंस आश्चर्य में पड़ गए. क्योंकि इसमें भुवन बाम हुबहू आलिया भट्ट जैसे दिखाई दे रहे थे. आप भी देखिए भुवन का ये ट्वीट.

भुवन बाम के इस ट्वीट के बाद तो मानों उन्हें आलिया भट्ट को लेकर लोगों ने तुलना करनी शुरू कर दी.

वेल अब ऐसे देखना होगा कि क्या आलिया भट्ट भी इस पूरे मामले पर कुछ कहती है? क्योंकि पहली नजर में दोनों एक तस्वीर सचमुच काफी मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).