रणवीर सिंह ने Video में किया खुलासा, इसलिए कार्तिक आर्यन से कराई थी सारा अली खान की मुलाकात
सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहेंगी
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में जबसे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को डेट करने की अपनी इच्छा जताई है तभी से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसके कुछ ही दिनों बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान सारा और कार्तिक की मुलाकात कराते हुए इन दिनों का हाथ एक दूसरे के हाथों में दे दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग रणवीर को 'लव गुरु' (love guru) और 'क्यूपिड' (cupid) कहने लगे.
अब खुद रणवीर ने बताया कि उन्होंने सारा और कार्तिक की मुलाकात क्यों कराई थी. फिल्म 'सिम्बा' के एक इवेंट के दौरान रणवीर, सारा, सोनू सूद और निर्देशक रोहित शेट्टी मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान रणवीर से सवाल किया गया कि जिस तरह से उन्होंने कार्तिक और सारा की मुलाकात कराई है उसके चलते फैंस उन्हें लव गुरु कह रहे हैं.
इसपर रणवीर ने अपने अनोखे स्टाइल में जवाब दिया, "देखिए वो क्या है...कौन नहीं चाहेगा कार्तिक और सारा को एक साथ एक फिल्म में देखना? ये दोनों ही जवान और होनहार हैं. इस नई पीड़ी के पसंदीदा कलाकार भी हैं. इसलिए मैंने कहा आप (सारा और कार्तिक) मिल लो, आप लोग नोट्स भी बदल सकते हैं...एक एक्टर के रूप में..एक्टिंग थ्योरीके बारे में चर्चा करो."
रणवीर के इस जवाब से सारा शर्मा से लाल गईं तो वहीं वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. आपको बता दें कि रणवीर और सारा की फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई जिसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

