बॉलीवुड

रणवीर सिंह का लेटस्ट फैशन देखकर हैरान हुए फैंस, पूछा- दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिया क्या?

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी पर्सनालिटी और अपने फैशन सेन्स से अच्छे-अच्छों को हैरान कर देते हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म '83' के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हैं. हाल ही में रणवीर ने बेहद अलग गेटअप में अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

रणवीर सिंह का लेटस्ट फैशन देखकर हैरान हुए फैंस, पूछा- दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिया क्या?
रणवीर सिंह (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर अपनी पर्सनालिटी और अपने फैशन सेन्स से अच्छे-अच्छों को हैरान कर देते हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म '83' के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हैं. हाल ही में रणवीर ने बेहद अलग गेटअप में अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग अब उन्हें ट्रोल (Troll) कर रहे हैं. रणवीर के इस अजीबोगरीब स्टाइल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा की जा रही है.

रणवीर द्वारा शेयर की गई फोटोज में वो ब्लैक प्लोट डॉट्स वालो कैप जिसके पीछे रिबन भी बंधी हुई है. इसी के साथ उन्होंने सेम पैटर्न वाली शर्ट पहनी थी जिसके साथ उन्होंने कलरफुल स्ट्राइप्ड पैन्ट्स भी पहना हुआ था.

फोटोज को देखने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. ज्यादातर लोगों ने रणवीर को ये कहकर ट्रोल किया कि कहीं उन्होंने दीपिका पादुकोण के कपड़े तो नहीं पहन लिए? ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह अपनी नई अस्टन मार्टिन कार चलाकर पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट, सामने आई ये स्पेशल Photos

आपको बता दें कि रणवीर जल्द ही 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म में कपिल देव का लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है और ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).