शादी के बाद मुंबई लौटे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, देखें फोटोज
एयरपोर्ट पर सुहागिन के रूप में नजर आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह संग दिखा खूबसूरत अवतार, आप भी देखें
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में अपनी शादी के बाद अब मुंबई लौट आए हैं. आज सुबह वो मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट किए गए. यहां दीपिका और रणवीर ये दोनों इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में अपने बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आए. भारत में उनके लौटने का इंतजार कर रहे फैंस ने उनकी लेटेस्ट फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है.
इन फोटोज में देखा गया कि एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका ने वहां की स्टाफ के साथ मिलकर फोटो भी खिंचवाई. इटली के कोमो लेक स्थित खूबसूरत लोकेशन पर रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को शादी दी. शादी पहले कोंकणी परम्परा से की गई जिसके बाद सिंधी परम्परा का पालन करते हुए शादी का कार्यक्रम संपन्न किया गया.
मुंबई लौटने से पहले सोशल मीडिया कुछ अन्य तस्वीरें भी देखने को मिली थी जिसमें रणवीर एयरपोर्ट पर नजर आए थे.
शादी में केवल 30 मेहमान ही मौजूद थे. गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका की शादी की फोटोज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
रणवीर और दीपिका ने भी उन्हें खूब इंतजार करवाने के बाद 15 नवंबर की शाम को फोटोज को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

