बॉलीवुड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर, 2020 में करेंगे शादी? परिवारवालों ने रिश्तेदारों को दे दी है सूचना

बॉलीवुड के बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप को लेकर अब तक मीडिया में कई तरह की खबरें पढ़ने को मिली हैं. ये भी कहा गया कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब एक तरफ जहां रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं वहीं मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों इस साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर, 2020 में करेंगे शादी? परिवारवालों ने रिश्तेदारों को दे दी है सूचना
रणबीर कपूर, सोनी राजदान, नीतू सिंह और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिलेशनशिप को लेकर अब तक मीडिया में कई तरह की खबरें पढ़ने को मिली हैं. ये भी कहा गया कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब एक तरफ जहां रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं वहीं मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों इस साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं.

ओपन मैगजीन के लिए फिल्म पत्रकार राजीव मसंद ने लिखे अपने एक कोलम में दावा किया है कि रणबीर और आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की रिलीज के बाद ही सात फेरे लेंगे. बता दें कि अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) निर्देशित उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है. ऐसे में रणबीर और आलिया की शादी को लेकर उनके परिवार वालों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. ये भी पढ़ें: नए साल का जश्न मनाकर लौटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एअरपोर्ट पर दिखाया जबरदस्त टशन

 

View this post on Instagram

 

Love this pic ... n perfect just ... #ranlia_love #ranbirkapoor #aliabhatt @neetu54

A post shared by Ranbir&Alia (@ranlia_love) on

ये भी कहा गया कि परिवारवालों ने अपने रिश्तेदारों को सूचित करते हुए शादी के जश्न में शरीक होने के लिए भी कह दिया है. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बीते कुछ समय से कई सारे कठिन रोल्स निभाने के बाद अब आलिया हलके-फुल्के रोल्स पर फोकस करना चाहती हैं.

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy) भी नजर आएंगे. इसके अलावा खबर है कि फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी कैमियो रोल में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).