मैं अब सेक्स नहीं करती, मेरे अंदर प्रभु वास करते हैं: राखी सावंत
इन दिनों राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं. उन्होंने तनुश्री दत्ता को लेकर कुछ हैरान करने वाले बयान दिए थे
इन दिनों राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं. उन्होंने तनुश्री दत्ता को लेकर कुछ हैरान करने वाले बयान दिए थे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर उन्होंने कहा था कि, "तनुश्री दत्ता एक लेस्बियन हैं और उन्होंने मेरा रेप किया था. उन्होंने मेरे प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाया था और उसके साथ गलत हरकत भी थी. इसके बावजूद मैं चुप रही क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि यह बात लोगों के सामने आए." अब बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राखी सावंत ने फिर से कुछ ऐसा कहा है जो आपको हैरान कर देगा. राखी ने कहा है कि, "अब मैं बदल चुकी हूं और प्रभु में लीन हो चुकी हूं."
राखी आगे कहती हैं कि, " तनुश्री ने अपने बाल मुंडवा लिए थे और आश्रम चली गई थी. यह सब उन्होंने मेरे प्यार में किया था. दरअसल, मिका ने मुझे किस किया था लेकिन तनुश्री कहती थी कि सिर्फ वो ही मुझे किस कर सकती हैं, कोई और नहीं कर सकता." राखी ने इसके आगे बताया कि, "मैं सेक्स नहीं करती. मैं अब सीधा शादी करूंगी. मेरा शरीर एक मंदिर हैं. मुझे इसको साफ रखना है. मुझे इसकी पूजा करनी है. मेरे अंदर प्रभु वास करते हैं."
यह भी पढ़ें:- Video: रेप से बचने के लिए राखी सावंत ने लड़कियों को यहां ताला लगाने की दी सलाह
बता दें कि तनुश्री पहले ही राखी को जवाब दे चुकी हैं. उन्होंने एक बयान जारी कहा था कि ,"मैं ड्रग एडिक्ट नहीं हूं .मैं ना तो सिगरेट पीती हूं और ना ही शराब. साथ ही मैं लेस्बियन भी नहीं हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2018 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

