राखी सावंत ने 'बेस्ट आइटम डांसर' के तौर पर जीता दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, ट्विटर पर जमकर उड़ रहा मजाक
बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल गर्ल राखी सावंत को हाल ही में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल पर्सनालिटीज में से एक राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में राखी को दादासाहेब फाल्के फाउंडेशनने बेस्ट 'आइटम डांसर' के रूप में दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2019 (Dadasaheb Phalke Film Foundation Award 2019) से सम्मानित किया. इस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर जहां राखी काफी खुश हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जाtr रही है.
राखी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर राखी का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है और साथ ही अवॉर्ड के आयोजकों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
Isn't this the same award that #HinaKhan won few years back..#DadasahebPhalkeFilmFoundationAwards
Kya baat hai #RakhiSawant 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/XCpAHEBwYU
— RiA (@RiaRevealed) May 12, 2019
Aisa kaun award deta hai bhai ? 😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/zAbFcrBcOF
— Chowkidar Samir (@imsam6876) May 12, 2019
Hey bhagwaan !!! Kisne diya hoga isko award 😴😴
— चौकीदार @Diya jain (@diya784) May 12, 2019
— Dharmesh Stark (@Mumbaiikar) May 12, 2019
अवॉर्ड समारोह में राखी हमेशा की तरह अपने हॉट अंदाज में नजर आईं यहां मंच पर कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) आयोजकों के साथ मिलकर राखी को ये अवॉर्ड प्रेजेंट करते हुए नजर आए.

आपको बता दें कि राखी ने बॉलीवुड में कई सारे गानों पर परफॉर्म किया है. वो अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के चलते मीडिया में हमेशा से बनी रहती हैं. हाल ही में पाकिस्तानी झंडे के साथ उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसे लेकर वो हर तरफ विवादों से भी घिर गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

