चैट शो में इस वजह से राखी सावंत ने सनी लियोन ने मांगी माफी
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं. कुछ समय पहले राखी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को लेकर भी एक ऐसा ही बयान दिया था जिसने सबको हैरान कर दिया था पर हाल ही में उन्होंने अपने उस बयान के माफी मांग ली है.
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं. कुछ समय पहले राखी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को लेकर भी एक ऐसा ही बयान दिया था जिसने सबको हैरान कर दिया था पर हाल ही में राजीव खंडेलवाल के चैट शो 'जज्बात' के दौरान उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली है. अपने उस बयान में राखी ने सनी को भारत छोड़कर विदेश जाने के लिए कहा था.
साल 2015 में कुछ ऐसी खबरें आई थी जिनके मुताबिक सनी को उनके घर से निकाला जा रहा था. जब इसके संबंध में राखी से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि, "घर से निकालेंगे नहीं तो और क्या करेंगे. मैं एक हिंदुस्तानी लड़की हूं, मैंने पॉलिटिक्स में भी अपनी किस्मत आजमाई, अब सनी ने ही मुझे यह सब पहनने के लिए मजबूर किया है. मैं यहां पर हूं और सनी ने जयादा हॉट लग रही हूं. सनी लियोन मेरे भारत से निकल जाओ और मेरी फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ दो."
जब राजीव ने राखी से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए सनी लियोन से माफी मांगी. राखी ने कहा कि सनी का बैकग्राउंड जाने बिना उन्हें उन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं था.
अगर सनी लियोन की बात करें तो उन्हें पिछले साल आई फिल्म 'तेरा इंतजार' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ अरबाज खान मुख्य भूमिका में थे. 'तेरा इंतजार' का निर्देशन राजीव वालिया ने किया है और यह फिल्म 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

