Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान ड्रग मामले में जांच पूरी होनी अभी बाकी- एनसीबी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विशेष जांच टीम (एसआईटी) (जो आर्यन खान ड्रग मामले में 'नए निष्कर्षो' पर चुप थी) ने अब रिपोर्ट को 'अटकलें' के रूप में खारिज कर दिया है. सूत्रों से पता चला कि टीम को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि आर्यन खान के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से संबंध हैं.

आर्यन खान (Photo: Instagram)

नई दिल्ली, 2 मार्च : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विशेष जांच टीम (एसआईटी) (जो आर्यन खान ड्रग मामले में 'नए निष्कर्षो' पर चुप थी) ने अब रिपोर्ट को 'अटकलें' के रूप में खारिज कर दिया है. सूत्रों से पता चला कि टीम को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि आर्यन खान के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से संबंध हैं. खबर चलाने से पहले आईएएनएस ने कई एनसीबी अधिकारियों से संपर्क किया. हालांकि, उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. एसआईटी प्रमुख और एनसीबी के डीडीजी (ऑपरेशन) संजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

सिंह ने कहा, "जहां तक आर्यन खान के खिलाफ सबूतों की अनुपलब्धता पर मीडिया रिपोर्टो का सवाल है, ये सच नहीं हैं और सिर्फ अटकलें हैं. जांच अभी पूरी नहीं हुई है और इस स्तर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी." तत्कालीन मुंबई जोन के प्रमुख समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक एनसीबी टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था, जहां कथित तौर पर 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात को एक ड्रग पार्टी चल रही थी. आर्यन खान और कुछ अन्य को टीम ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया था. यह भी पढ़ें : Shahrukh Khan की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को बडे़ पर्दे पर होगी रिलीज

खान को एनसीबी की टीम ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. निचली अदालत ने उनकी पहली जमानत खारिज कर दी थी. बाद में खान ने अपने वकील के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत दे दी. कानूनी प्रक्रियाओं के कारण, उन्हें 30 अक्टूबर को जेल से रिहा कर दिया गया. एनसीबी ने अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. एनसीबी की एसआईटी इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी और फिलहाल कानूनी राय ले रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड