बॉलीवुड

Priyanka Chopra के लहराते बालों वाले लुक को मिल रही अजब-गजब प्रतिक्रियाएं

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं. इस बीत उन्होंने अपनी शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वे न्यूड मेकअप, वाइट ड्रैस और ओपन हेयर में नजर आ रहीं है.

Priyanka Chopra के लहराते बालों वाले लुक को मिल रही अजब-गजब प्रतिक्रियाएं
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 1 अगस्त : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं. इस बीत उन्होंने अपनी शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वे न्यूड मेकअप, वाइट ड्रैस और ओपन हेयर में नजर आ रहीं है. 39 वर्षीय एक्टर ने हैशटैग 'सिटाडेल' और 'सेल्फीमोड' का इस्तेमाल किया ताकि उनके प्रशंसकों को पता चल सके कि वह इस परियोजना में व्यस्त हैं.

प्रियंका के पोस्ट पर मेकअप कलाकार पॉल गूच ने हंसते हुए इमोजी के साथ टिप्पणी की, "आपके बाल किसने बनाए है? यह अद्भुत हैं." यह भी पढ़ें : 1 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देगी केंद्र सरकार, 5 अगस्त को होगी भव्य कार्यक्रम की शुरुआत: सीएम योगी

इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा, "हाहाहा फनी गॉय, बालों के लिए थैंक्स." उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कमेंट्स से भर गया. एक फैन ने लिखा, 'गॉर्जियस' तो दूसरे ने उन्हें 'क्वीन' कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).