तो क्या अपनी शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं बुलाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर खबर है कि नवंबर के अंत तक इनकी शादी की रस्में अदा करना शुरू कर दी जाएंगी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर उनके परिवारवालों के साथ ही उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में मीडिया में खबर थी कि अपनी शादी में प्रियंका बॉलीवुड से अपने तमाम दोस्तों को आमंत्रित करेंगी जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, सलमान खान और कैटरीना कैफ जैसे नाम शामिल थे. लेकीन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका निक के साथ अपनी शादी समरोह में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को नहीं बुलाना चाहती हैं.
पिंकविला की खबर के अनुसार, करीबी सूत्रों से पता चला है कि प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्त और परिवारवालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे. यहां कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएगा. इनकी शादी की डेट 2 दिसंबर तय की गई है. साथ ही इनकी शादी की डेट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग रिसेप्शन डेट से क्लैश नहीं होगी. इसलिए बॉलीवुड सेलेब्स के आगे प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर के बीच चॉइस करने की प्रॉब्लम नहीं होगी.
कहा जा रहा है कि जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका और निक अपने दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन जरूर करेंगे. ये भी बताया गया कि दो अलग-अलग शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा और प्रियंका और निक, इन दोनों की ही रीती रिवाज का पालन किया जाएगा.
फिलहाल शादी को लेकर प्रियंका और निक की तरफ से ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

