मीडिया के सामने महिला की साड़ी को यूं ठीक करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें Viral Video
प्रियंका चोपड़ा एक पार्टी अटेंड करने पहुंची थी जहां एक महिला की साड़ी अचानक खुल गई. इस दौरान वहां काफी फोटोग्राफर्स भी मौजूद थे. ऐसे में प्रियंका फौरन आगे आईं और उस महिला की साड़ी को ठीक करती नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश और दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बाद अब वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है. इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसकी एक व्रैप अप पार्टी का आयोजन किया जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं.
प्रियंका यहां अपने स्टाइलिश ऑउटफिट में नजर आईं. इस इवेंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि प्रियंका एक महिला की साड़ी ठीक कर कर रही हैं. पार्टी वेन्यू पर कई पापाराजी भी मौजूद थी. मीडिया द्वारा लिए गए वीडियो में देखा गया कि प्रियंका उस महिला की साड़ी ठीक कर रही हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका भी अपनी साड़ी के स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं थी. प्रियंका ने इस साड़ी में अपना बोल्ड (bold) अंदाज दिखाया जिसके चलते फैंस हैरान थे.
एक्ट्रेस होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी योगदान करती हैं.
View this post on Instagram
वो यूनिसेफ (UNICEF) से भी जुड़ी हुई हैं और इसके लिए कई तरह के सामाजिक काम भी करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

