प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के नन्हें शहजादे को दिया ये बेशकीमती तोहफा

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल के घर 6 मई को नन्हें शहजादे ने जन्म लिया जिससे रॉयल फैमिली में खुशियों की लहर है

प्रियंका चोपड़ा, प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल (Photo Credits: Instagram)

प्रिंस हैरी (Prince Harry) और मेगन मार्केल (Meghan Markle) के घर नन्हें शहजादे के जन्म से उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. रॉयल फैमिली (Royal family) में इस नन्हें मेहमान के आगमन के बाद उनकी हर जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है. इसी के साथ अब प्रिंस को बधाई देने और उनके बेटे को आशीर्वाद देने के लिए घर में मेहमानों का आगमन भी शुरू हो चूका है. हाल ही में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी उनके बेटे से मिलने पहुंची थी.

प्रियंका रॉयल फैमिली से मिलने इंग्लैंड के Frogmore Cottage, Berkshire स्थित उनके मकान पर उनसे मिलने पहुंची थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, प्रियंका ने बेबी को नामचीन ज्वेलरी ब्रैंड टिफनी एंड कंपनी (Tiffany & Co.) से बेशकीमती आभूषण तोहफे में दिए.

इनमें चांदी का एक बबल ब्लोअर भी था जिसकी कीमत 250 यूरो डॉलर्स (Euro dollars) यानी की 19 हजार 500 रूपए है. इसी के साथ प्रियंका और प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल की इस मुलाकत ने ये भी साबित कर दिया है कि इनके आपसी रिश्ते काफी बेहतर हैं.

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने अपने बेटे और ब्रिटेन के सबसे छोटे प्रिंस का नाम आर्ची हैरिसन माउंटबैटन-विंडसर (Archie Harrison Mountbatten-Windsor) रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\