प्रियंका चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के शो के लिए बदला लुक, देखें एक्ट्रेस का नया अवतार
प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के साथ कई दफा एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं. उनकी फिल्मों में उन्हें अलग-अलग अवतारों में देखा गया है. अब एक्ट्रेस जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स के एक शो 'वी कैन भी हीरोज' में नजर आएंगी. इस शो में उन्हें एक सुपरहीरो के रूप में देखा जाएगा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने लुक के साथ कई दफा एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं. उनकी फिल्मों में उन्हें अलग-अलग अवतारों में देखा गया है. अब एक्ट्रेस जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स के एक शो 'वी कैन भी हीरोज' (We Can Be Heroes) में नजर आएंगी. इस शो में उन्हें एक सुपरहीरो के रूप में देखा जाएगा. प्रियंका ने इस किरदार के लिए अपने लुक में काफी बदलाव किया है. सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं.
फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका एक आइसक्रीम ट्रक के पास खड़ी हुई हैं. उनके साथ बच्चें भी खड़े है और सभी आइसक्रीम खा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बच्चें भी फिल्म की टीम का हिस्सा है. तस्वीर में सभी काफी खुशी नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए इस फोटो पर:-
📸 | @priyankachopra with director @Rodriguez on the set of #WeCanBeHeroes pic.twitter.com/r6C5VeM7a5
— PRIYANKA DAILY (@PriyankaDailyFC) August 24, 2019
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आएंगी. फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम रोल में है. प्रियंका और फरहान को जायरा के माता-पिता के रूप में देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

