प्रियंका चोपड़ा ने अपने 37वें जन्मदिन पर काटा इतने लाख रुपए का केक, कीमत जानकार दंग रह जाएंगे आप
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला जन्मदिन निक जोनस और उनके परिवार के साथ मनाया. प्रियंका के बर्थडे की सारी तैयारी निक ने की थी. इस दौरान निक ने प्रियंका के लिए साढ़े 3 लाख के करीब का केक खरीदा.
18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और अपने परिवार के साथ मियामी (Miami) में अपना जन्मदिन (Birthday) मनाया. प्रियंका चोपड़ा अब 37 साल की हो चुकी हैं. शादी के बाद ये प्रियंका चोपड़ा पहला जन्मदिन था जो उन्होंने निक और उनके परिवार के साथ सेलिब्रेट (Celebrate) किया. इस खास मौके को और खास बनाने के लिए हर इंतजाम किए गए थे. प्रियंका की इस पार्टी का सारा इंतजाम उनके पति निक ने किया था. ऐसे में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी. यॉट पर हुई इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी.
ऐसे में निक ने प्रियंका की ड्रेस से मैचिंग रेड एंड गोल्डन कलर का केक भी मंगवाया. इसी के साथ उन्होंने रेड कलर का केक (Birthday Cake) भी काटा. मियामी के बेकरी में ही बने इस केक की कीमत आपको हैरान कर सकती हैं. खबरों की माने तो 24 घंटे में बनकर तैयार हुए इस चॉकलेट और वनीला केक की कीमत 5 हजार डॉलर थी. यानी मौजूदा समय भारत में इसकी कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये के करीब की.
View this post on Instagram
वैसे इस समय सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के बोट पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के दौरान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसमें ये दोनों बेहद ही रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

