बॉलीवुड

इस जनवरी बी-टाउन में होगी ये बड़ी शादी, ये बॉलीवुड कपल लेगा सात फेरे

इस बॉलीवुड कपल की शादी डेट भी आ चुकी है और खबरों की मानें तो ये दोनों अब शादी के लिए पूरी तरह से तैयार है

इस जनवरी बी-टाउन में होगी ये बड़ी शादी, ये बॉलीवुड कपल लेगा सात फेरे
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने शादी करने का फैसला कर लिया है. खबर आ रही है कि इस महीने वो अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी के बधन में बंधेंगे. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, प्रतीक सान्या के होमटाउन लखनऊ में शादी की रस्मों को अदा करते हुए वहां सात फेरे लेंगे.

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, वेडिंग रिसेप्शन (wedding reception) दो दिन तक आयोजित की गई है. जनवरी 22 और 23 को मेहमानों के लिए खास वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी रखी गई है. प्रतीक और सान्या अपनी शादी में सिर्फ खास मेहमानों को आमंत्रण देना चाहते हैं. बताया गया कि प्रतीक और सान्या एक दूसरे को 10 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं. वो पिछले 2 साल से डेट कर रहे थे जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है.

 

View this post on Instagram

 

#gracious last night!.. we love you mr. bahl!.. thnx for an awesome night! @varun_bahl ❤️🙏🏽

A post shared by prateik babbar (@_prat) on

कौन है सान्या सागर?

बता दें कि 27 वर्षीय सान्या लेखिका, निर्देशक, एडिटर हैं. लखनऊ की रहनवाली सान्या के पिता पॉलिटिशियन हैं. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (National Institute of Fashion Technology) से फैशन कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री हासिल की है. इसी के साथ उन्होंने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्ममेकिंग में एक साल का डिप्लोमा भी लिया हुआ है. उन्होंने डैनी हंस्टन स्टारर फिल्म 'द लास्ट फोटोग्राफ' में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट काम किया था.

ये भी रिवील किया गया कि प्रतीक और सान्या ने 23 जनवरी, 2018 में सगाई की थी जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे के साथ वक्त बिताया और अब शादी करने का फैसला किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).