बॉलीवुड

Matto ki Saikil Trailer: 'मट्टो की सायकल' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, डायरेक्टर से एक्टर बनें Prakash Jha लीड रोल में आए नजर (Watch Video)

बॉलीवुड को राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा अब एक्टिंग के फुल स्विंग में नजर आने वाले हैं.

Matto ki Saikil Trailer: 'मट्टो की सायकल' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, डायरेक्टर से एक्टर बनें Prakash Jha लीड रोल में आए नजर (Watch Video)
प्रकाश झा प्रोडक्शन (Photo Credits: Youtube

Matto Ki Saikil Trailer: बॉलीवुड को राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा अब एक्टिंग के फुल स्विंग में नजर आने वाले हैं. फिल्म मट्टो की सायकल का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें प्रकाश झा लीड रोल में नजर आए हैं. वे इस फिल्म में एक ऐस मजदूर का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए सायकल ही उसकी दुनिया हैं. Anupam Kher ने Aamir Khan पर साधा निशाना, 'अगर आपने पहले कुछ कहा है तो निश्चित रूप से उससे आपको परेशानी होगी'

मट्टो की सायकल एक उम्मीद की कहानी है. मट्टो एक दिहाड़ी मजदूर है जो अपने चार सदस्यों के परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए सायकल से शहर जाता है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह और उसका परिवार जीवन के साधारण सुखों पर बातचीत करते हैं. क्या उनका जीवन बदल जाएगा,क्या आखिरकार,मट्टो एक नई साइकिल खरीदने के अपने सपने को साकार कर पाएगा सब जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा.

देखें फिल्म का ट्रेलर:

मट्टो की सायकल में प्रकाश झा के अलावा मथुरा के प्रतिभाशाली थिएटर आर्टिस्ट अनिता चौधरी,डिम्पी मिश्रा, आरोही शर्मा और इधिका रॉय भी प्रमुख भूमिका में हैं. इस फिल्म का प्रीमियर 2020 में 25 वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ था. नवोदित फिल्म निर्माता एम.गनी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म का प्रीमियर 17 वें वार्षिक दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (SAIFF) में भी हो चुका है. 16 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).