मनोरंजन

Prabhas Turns 43: 'बाहुबली' फेम प्रभास नहीं बनना चाहते थे एक्टर, पर जिंदगी ने ली ऐसी करवट की बदल गया सब कुछ  

हुबली फेम प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. प्रभास फिल्म बाहुबली से हिंदी बेल्ट और यहां तक कि दूसरे देशों में बहुत ज्यादा फेमस हुए.

Prabhas Turns 43: 'बाहुबली' फेम प्रभास नहीं बनना चाहते थे एक्टर, पर जिंदगी ने ली ऐसी करवट की बदल गया सब कुछ  
प्रभास (Photo Credits: Instagram)

Prabhas Turns 43: बाहुबली फेम प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. प्रभास फिल्म बाहुबली से हिंदी बेल्ट और यहां तक कि दूसरे देशों में बहुत ज्यादा फेमस हुए. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभास कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे. मलाइका के जन्मदिन के मौके पर Arjun Kapoor ने गर्लफ्रैंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोले - मेरे बनो

वैसे तो प्रभास का परिवार सिनेमाई बैकग्राउंड से आता है और यही वजह थी कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे. प्रभास खाने पीने का शौख रखते हैं, इसलिए वे होटल बिजनेस में जाना चाहते थे. खबरों की माने तो प्रभास के चाचा एक फिल्म बना रहे थे और उस फिल्म की कहानी का हीरो,प्रभास के रियल लाइफ किरदार से काफी हद तक मेल खाता था. ऐसे में चाचा ने प्रभास को फिल्म के लिए मनाया और बस फिर तभी से प्रभास की बतौर एक्टर जर्नी शुरू हो गई.

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म राधे श्याम में नजर आए थे. फिल्म दर्शकों को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई थी. अब इन दिनों वे आदिपुरुष और सलार को लेकर व्यस्त हैं. सलान  फिल्म को पुषा के डायरेक्टर प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).