Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच
पूनम पांडे ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक प्रैंक था और मौजूदा तनाव भरे माहौल में लोगों को थोड़ा एंटरटेन करने के लिए किया गया. पूनम ने अपने अंदाज में कहा कि जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.
Poonam Pandey Pregnancy News: अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों पर खुद ही विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ किया कि उनका बेबी बंप फोटोशूट सिर्फ अप्रैल फूल डे का मजाक था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. दरअसल, 31 मार्च को पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया था और खबर तेजी से वायरल हो गई. Poonam Pandey Hot Photos: पूनम पांडे की लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों ने मचाई सनसनी, दिए दंग कर देने पोज
अब पूनम ने एक वीडियो शेयर करते हुए सच्चाई बताई. वीडियो में वह कहती नजर आईं, “आप सभी का प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. आज अप्रैल फूल डे है.” उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक प्रैंक था और मौजूदा तनाव भरे माहौल में लोगों को थोड़ा एंटरटेन करने के लिए किया गया. पूनम ने अपने अंदाज में कहा कि जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे किसी विवादित प्रैंक को लेकर चर्चा में आई हैं. इससे पहले साल 2024 में उनकी टीम ने उनके सर्वाइकल कैंसर से निधन की झूठी खबर फैलाई थी, जिसे बाद में उन्होंने खुद पब्लिसिटी स्टंट बताया था.
पूनम पांडे ने स्पष्ट किया कि 'प्रेग्नेंसी' चर्चा एक अप्रैल फूल का पब्लिसिटी स्टंट था
पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जीत पर न्यूड होने का बयान देकर भी काफी चर्चा बटोरी थी.
उनकी निजी जिंदगी भी विवादों से घिरी रही है. साल 2020 में उन्होंने सैम अहमद बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन बाद में उन पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए. इसके बाद दोनों अलग हो गए. हाल ही में पूनम पांडे रियलिटी शो “लॉक अप” में नजर आई थीं, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था.