शादी के अटूट बंधन में बंधे Payal Rohatgi और Sangram Singh, रेड लहंगा में दुल्हन तो क्रीम शेरवानी में जचा दूल्हा का लुक
पायल और संग्राम का 11 साल पुराना रिश्ता है. इनकी पहली मुलाकात 2011 में हुई थी. दोनों ने 2014 में अपने प्यार को एक रूप दिया और सगाई कर ली. अब यह जोड़ा शादी के अटूट बंधन में बंध गया है.
Payal Rohatgi Wedding Photos: पायल रोहतगी शनिवार की शाम संग्राम सिंह के साथ शादी के अटूट बंधन में बध गई हैं. यह विवाह समाहरोह आगरा में कपल की फैमिली और फ्रेंड्स की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस खास मौके पर पायल ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था. ब्राइडल मेकअप और भारी ज्वेलरी के साथ पायल ने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था. वे इस अवतार में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं. साथ ही संग्राम ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ मेचिंग साफा पहना हुए था. संग्राम शादी की पोशाक में डैशिंग लग रहे थे.
पायल और संग्राम की पहली मुलाकात आगरा में हुई थी, इसीलिए दोनों ने आगरा में ही शादी करने का निर्णय लिया था. साथ ही संग्राम का मानना था कि आगरा प्यार के प्रतीक के रूप में माना जाता है, इसलिए विवाह के लिए इससे बेहतर जगह और कौन सी हो सकती है. वहीं कपल की वे दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देने की तैयारी में है. जहां पर बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे नजर आएंगे.
View this post on Instagram
पायल और संग्राम का लगभग 11 साल पुराना रिश्ता है. इनकी पहली मुलाकात 2011 में हुई थी. दोनों ने 2014 में अपने प्यार को एक रूप दिया और सगाई कर ली. हाल ही में पायल को एकता कपूर के शो लॉक अप के पहले सीजन में देखा गया था. इस शो में वे अक्सर संग्राम के बारे में बात करती नजर आती थीं. साथ ही उन्होंने अपनी शादी को लेकर मीडिया के सामने भी खुलकर बात की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

