बॉलीवुड

फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' से परिणीति चोपड़ा का ये लुक आपको कर देगा हैरान 

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक की अपनी सीरियस लुक की झलकी पेश की है. परिणीति ने बुधवार को ट्विटर पर अपना पहला लुक साझा किया, जिसे उन्होंने 'सबसे मुश्किल' बताया.

फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' से परिणीति चोपड़ा का ये लुक आपको कर देगा हैरान 
परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी आगामी फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (The Girl on the Train) की हिंदी रीमेक की अपनी सीरियस लुक की झलकी पेश की है. परिणीति ने बुधवार को ट्विटर पर अपना पहला लुक साझा किया, जिसे उन्होंने 'सबसे मुश्किल' बताया. तस्वीर में उनके चेहरे पर चौंकने वाला भाव है और वह बाथ टब में बैठी नजर आ रही हैं, उनके सिर पर चोट के निशान हैं.

तस्वीर के कैप्शन में परिणीति ने लिखा है, "कुछ ऐसा, जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया. मेरे जीवन में निभाए गए अब तक के किरदारों में सबसे मुश्किल किरदार."

इसी के साथ परिणीति चोपड़ा ने एक और लुक शेयर किया है जिसमें वो नशे में चूर इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं.

यह एक तलाकशुदा महिला पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).