फिल्म 'तूफान' में फरहान अख्तर के बॉक्सिंग कोच बनेंगे परेश रावल
अभिनेता परेश रावल आगामी फिल्म 'तूफान' में बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसमें अभिनेता फरहान अख्तर एक बॉक्सर के किरदार में दिखेंगे. फरहान 'तूफान' के लिए जबरदस्त तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. वह अकसर अपने प्रशिक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं जिसमें लोग उन्हें गहन वर्क आउट करते देख सकते हैं.
अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) आगामी फिल्म 'तूफान' (Toofan) में बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसमें अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक बॉक्सर के किरदार में दिखेंगे. फरहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, "इतने बड़े कलाकार के साथ जुड़कर रोमांचित और धन्य हूं."
फरहान 'तूफान' के लिए जबरदस्त तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. वह अकसर अपने प्रशिक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं जिसमें लोग उन्हें गहन वर्क आउट करते देख सकते हैं.
Thrilled and privileged to collaborate with an absolute giant of an actor. So looking forward.. @SirPareshRawal 😊❤️🙏🏼#Toofan pic.twitter.com/xosu5wjH5G
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 30, 2019
'तूफान' के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) हैं जो इससे पहले फरहान अभिनीत फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) को निर्देशित कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

