मनोरंजन

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

युवा बंगाली अभिनेत्रियां नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती जो हाल ही में सांसद बनीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम पर लोगों से जुड़ने में कोई आपत्ति नहीं है. फिलहाल अपने पति निखिल जैन के साथ हनीमून मना रही नुसरत की दिलकश तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया है.

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
नुसरत जहां (Photo Credits : Instagram)

नई दिल्ली :  इंस्टाग्राम के युग में अब वो दिन बीत चुके हैं, जब महिला सांसद चाहे वो हेमा मालिनी हो, रेखा या जयाप्रदा हो, जिन्होंने बड़े पर्दे से लाखों लोगों का दिल जीता, वे अपनी सार्वजनिक व पेशेवर जिंदगी और निजी जिंदगी को अलग रखा करती थीं. युवा बंगाली अभिनेत्रियां नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty), जो हाल ही में सांसद बनीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम पर लोगों से जुड़ने में कोई आपत्ति नहीं है.

फिलहाल अपने पति निखिल जैन के साथ हनीमून मना रही नुसरत की दिलकश तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया है. साझा की हुई तस्वीरों में से एक में नुसरत सफेद और काले रंग की क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं. वहीं उनकी मांग में पड़ा सिंदूर और हाथों में सजे चूड़े उन्हें देसी लुक भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग: भगवान राम के नाम को हिंसक भीड़ ने हिंसा के नारे में बदल दिया: टीएमसी सांसद नुसरत जहां

तस्वीर पर मिमी ने कमेंट करते हुए पूछा है, "हनी, मून कैसा है". इसके रिप्लाई में नुसरत ने लिखा है, "हनी और मून दोनों शानदार हैं, लेकिन यहां सूर्य काफी तेज चमक रहा है, जो कि मुझे नया रंग दे जाएगा बोनुआ."

 

View this post on Instagram

 

When u listen to a song 20 times in a day this is what u end up doing ..😬😬

A post shared by Mimi (@mimichakraborty) on

वहीं नुसरत की सबसे अच्छी सहेली मिमी भी इंस्टाग्राम पर उनसे पीछे नहीं है. मिमी ने इंस्टाग्राम पर 'ऑल गर्ली' वीडियो साझा किया है. वीडियो में 'सेनोरिटा' गाना बज रहा है और मिमी अपने कुत्ते के साथ स्कूल की बच्ची की तरह खेल रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).