बॉलीवुड

Revealed: नील-रुक्मिणी ने अपनी बेबी गर्ल के लिए चुना ये खूबसूरत नाम

नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी सहाय ने 20 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है

Revealed: नील-रुक्मिणी ने अपनी बेबी गर्ल के लिए चुना ये खूबसूरत नाम
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय (Photo Credits: Instagram)

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल का नाम ‘नूर्वी’ रखा है. इस बात की सूचना खुद नील ने अपने ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर की. नील ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर कहा, “रुक्मिणी और मुझे हर्ष हो रहा है कि हम अपनी प्यारी बेटी नूर्वी के आगमन की खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं. पूरा परिवार तहे दिल से आभारी है. भगवान की दया से मां-बेटी, दोनों ही सुरक्षित हैं.”

नील के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने कई सारे कमेंट्स किए और उन्हें पिता बनने के मौके पर एक बार फिर बधाई दी. आपको बता दें कि 20 सितंबर को रुक्मिणी सहाय ने बेटी को जन्म दिया. उनके घर में बेटी के आगमन से खुशी का माहोल है.

ये भी पढ़ें: नील नितिन मुकेश की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

बता दें कि नील ने 19 फरवरी, 2017 को रुक्मिणी सहाय से शादी की थी. इसी के साथ उनकी फिल्म ‘इश्केरिया’ 21 सितंबर को रिलीज हुई. अब नील जल्द ही अदा शर्मा के साथ फिल्म ‘बाय पास रोड’ में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).