'One Night Stand' को लेकर शख्स ने किया था सवाल, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हाल ही में एक शख्स ने मलयालम एक्ट्रेस नेहा सक्सेना (Neha Saxena) की पीआर से एक ऐसा सवाल पूछा था, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. उसने सोशल मीडिया पर नेहा की पीआर को एक मैसेज किया और पूछा कि क्या नेहा दुबई में वन नाइट स्टैंड के लिये उपलब्ध है
हाल ही में एक शख्स ने मलयालम एक्ट्रेस नेहा सक्सेना (Neha Saxena) की पीआर से एक ऐसा सवाल पूछा था, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. उसने सोशल मीडिया पर नेहा की पीआर को एक मैसेज किया और पूछा कि क्या नेहा दुबई में वन नाइट स्टैंड के लिये उपलब्ध है. इसके बाद नेहा की पीआर ने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि, "अब मैं तुम्हें मीडिया के सामने लाकर थोड़ा प्रसिद्ध करूंगी. जिस तरीके से तुम महिलाओं के साथ पेश आते हो." अभिनेत्री नेहा ने इस चैट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर शेयर किया और साथ ही एक लंबा पोस्ट भी लिखा.
नेहा ने अपने फैन्स से दरख्वास्त की कि वे उस शख्स को ढूंढने में उनकी मदद करें. बाद में पता चला कि वो शख्स यूएई का रहना वाला है. नेहा ने यह भी कहा कि उन्हें उस शख्स पर दया आ रही है क्योंकि शादीशुदा होने के बावजूद उसने इस तरह का बरताव किया. नेहा ने आगे कहा कि अब और मी टू की कहनियां सामने नहीं आनी चाहिए.

नेहा ने यह भी बताया कि उस शख्स के परिवार के मुताबिक उसका व्हाट्सऐप हैक हुआ था. नेहा ने आगे कहा कि, "मैं तब तक इंतजार करूंगी जब तक यह बात साबित नहीं हो जाती. मैं जानती हूं कि मैं गलत नहीं हूं और मैं किसी भी आदमी को मेरे या फिर किसी भी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं करने दूंगी. "
बता दें कि नेहा मॉलीवुड इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस है. उन्होंने फिल्म 'कसाबा' में अहम रोल निभाया था. इस फिल्म में ममूटी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह भी पढ़ें:- अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा, मैं Me too अभियान का पूरा समर्थन करती हूं
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

