Navratri 2021 Day 3 Colour Grey: काजल अग्रवाल, अंकिता लोखंडे और माधुरी दीक्षित ने ग्रे कपड़ों में सिखाया इंडियन स्टाइल का नया अंदाज, देखें खूबसूरत फोटोज
शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन ग्रे रंग को समर्पित है, इसलिए इस दिन अधिकांश महिलाएं ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करेंगी. ऐसे में आप भी नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रे रंग के कपड़ों से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं. इसके लिए आप बॉलीवुड और टीवी की इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं.
Navratri 2021 Day 3 Colour Grey: मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के नौ दिवसीय पावन पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो चुकी है. इस पर्व को दुष्ट असुर महिषासुर पर मां दुर्गा की विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक भी माना जाता है. वैसे नवरात्रि के नौ पावन दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि का हर दिन किसी खास कलर (Navratri Colors) को समर्पित है और अधिकांश महिलाएं व लड़कियां नवरात्रि के दौरान रंगों का पालन करती हैं. इसका तीसरा दिन ग्रे रंग (Grey Color) को समर्पित है, इसलिए इस दिन अधिकांश महिलाएं ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करेंगी.
जी हां, नवरात्रि के त्योहार के दौरान महिलाएं नौ दिन के अनुसार नौ रंग के कपड़े पहनती हैं, त्योहार के प्रत्येक दिन को एक निश्चित रंग दिया जाता है और तीसरा दिन ग्रे को दिया गया है. ग्रे रंग के कपड़े हर किसी की पास नहीं होते है, लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं, वे इसे अलग-अलग ढंग से स्टाइल करके पहनते है. यह भी पढ़े: Navratri 2021 Devi Geet: नवरात्रि के खास पर्व को देवी के इन 9 गीतों से बनाए भक्तिमय
आप ग्लैमर इंडस्ट्री की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों काजल अग्रवाल, अंकिता लोखंडे और माधुरी दीक्षित से ग्रे रंग के कपड़े को अनोखे स्टाइल में कैरी करने की प्रेरणा ले सकती हैं.
देखें तस्वीरें-
अंकिता लोखंडे-

काजल अग्रवाल-

माधुरी दीक्षित-

दृष्टि धामी-

बहरहाल, आप भी नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रे रंग के कपड़ों से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं. इसके लिए आप बॉलीवुड और टीवी की इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं. कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा भी भक्ति भाव से उपासना करने के अलावा हर दिन विशेष रंग के कपड़ों को पहनकर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

