नच बलिए 9 के सेट पर रवीना टंडन को देख दीवाने हुए प्रभास, सलमान खान के गाने पर कर डाला ये खास डांस
बाहुबली एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में प्रभास और श्रद्धा ने इसके प्रमोशन की गाड़ी शुरू कर दी हैं. लेकिन नच बलिए 9 के सेट पर प्रभास का ऐसा रूप दिखा जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए.
बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म साहो (Saaho) 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में प्रभास और श्रद्धा ने इसके प्रमोशन की गाड़ी शुरू कर दी हैं. हाल ही में दोनों नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) और कपिल शर्मा (Kapil Shrma) के शो पर पहुंचे. जहां इन्होने अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट किया. दोनों के इस प्रमोशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें इनकी मस्ती देखते ही बन रही हैं.
ऐसे में प्रभास की एक तस्वीर नच बलिए 9 के सेट से सामने आई हैं. जिसे देखने को बाद उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे. क्योंकि इस मंच पर प्रभास का ऐसा रूप देखने को मिला जो पहले कभी नहीं देखा गया. दरअसल प्रभास रवीना टंडन की साड़ी अपने मुंह में रख सलमान खान के सॉन्ग ''जुम्मे की रात'' (Jumme Ki Raat) का सिग्नेचर स्टेप करते दिख रहे हैं. यह भी पढ़े: बाहुबली स्टार प्रभास जॉइन करेंगे पॉलिटिक्स? एक्टर ने दिया ये बड़ा बयान
दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन है. ऐसे में जब वो रवीना के सामने आए तो वो फैन इमेज को रोक नहीं पाए. इस बात की चर्चा पूरे शो के दौरान होती रही.
प्रभास की इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म साहो की बात करे तो इसमें नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिर बेदी जैसे सेलेब्स भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

