ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म के अभिनेताओं को बताया गया था आतंकी, अब मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब
हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. बताया गया था कि पुलिस ने बलराम गिनवाला और अरबाज खान नामक दो लोगों को आतंकी समझकर गिरफ्तार कर लिया था मगर बाद में पता चला कि वे दोनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)-टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन फिल्म में साइड एक्टर्स हैं
हाल ही में महाराष्ट्र (Maharastra) के पालघर (Palghar) जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. बताया गया था कि पुलिस ने बलराम गिनवाला और अरबाज खान नामक दो लोगों को आतंकी समझकर गिरफ्तार कर लिया था मगर बाद में पता चला कि वे दोनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)-टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन फिल्म में साइड एक्टर्स हैं. ऐसा बताया जा रहा था कि पुलिस को सूचना दी गई थी कि दो अज्ञात लोगों को इलाके में घूमते और सिगरेट खरीदते हुए देखा गया था. उन्हें देखकर लोगों को शक हुआ कि वो लोग शायद आतंकवादी है. इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.
खबरों की माने तो फिल्म के निर्माताओं को अपने एक्टर्स की जमानत के लिए कागजात भी पेश करने पड़े थे.अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दिया है. मुंबई पुलिस ने एक चैनल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, "मुंबई पुलिस ने ऐसे किन्ही भी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया है. कृपया तथ्यों की जांच करें"
Mumbai Police has not picked up any such persons. Kindly verify facts. https://t.co/vGOi2X3dYi
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) May 30, 2019
यह भी पढ़ें:- आतंकवादी समझकर मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकले ऋतिक रोशन की फिल्म के एक्टर्स!
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं और यहां पर उस फिल्म की शूटिंग की ही बात हो रही थी. अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है. सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

