बॉलीवुड

आतंकवादी समझकर मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकले ऋतिक रोशन की फिल्म के एक्टर्स!

पुलिस को इन दोनों के आतंकवादी होने का शक था जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया...

आतंकवादी समझकर मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकले ऋतिक रोशन की फिल्म के एक्टर्स!
(Photo Credits: Twitter)

बुधवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पालघर के वसई (Vasai, Palghar) इलाके से दो लोगों को आतंकवादी (terrorists) होने के शक के बिनाह पर गिरफ्तार कर लिया. लेकिन बाद में छानबीन के दौरान पता चला कि ये दोनों ही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म के कलाकार हैं. पुलिस को सूचना मिली कि दो आतंकवादी इलाके में घूम रहे हैं. इसके बाद दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और इन्हें गिरफ्तार किया गया.

इस बात की जानकारी को टीवी9 गुजराती ने ट्विटर पर शेयर करते हुए इन दोनों ही कलाकारों की फोटोज शेयर की. फोटो में देखा गया कि ये दोनों ही अपने फिल्मी गेटअप में नजर आ रहे हैं.

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, पुलिस को सूचना दी गई कि दो अज्ञात लोगों को एरिया में घुमते और सिगरेट खरीदते हुए देखा गया. लोगों को इनके आतंकवादी होने का शक था और इस वजह से पुलिस भी उन्हें खोजने में मुस्तैदी से जुट गई.

बताया गया कि फिल्म के प्रोड्यूसरों को उन्हें जमनात दिलाने के लिए कागजात पेश करने पड़े. इनके नाम बलराम गिनवाला (23) और अरबाज खान (20) बताए गए. सार्वजनिक स्थान पर भय पैदा करने के जुर्म में इनपर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया.

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं. इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है. इसी के साथ ऋतिक जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) में नजर आएंगे. ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).