मुंबई: मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, बैग में मिला शव, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
बता दें कि मुजम्मल सईद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया. फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस ने कुछ कहा नहीं है लेकिन हत्या की जांच जारी है.
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती की लाश सूटकेस में मिली. खबरों के मुताबिक मृतक लड़की की उम्र 23 साल के है और वो एक मॉडल थी. लड़की का नाम मानसी दीक्षित बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई.
खबरों की माने तो इस मामले में पुलिस ने मुजम्मल सईद नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मुजम्मल सईद नाम ने मानसी दीक्षित को अपने घर पर बुलाया था. जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद मुजम्मल सईद नाम ने मॉडल मानसी दीक्षित की लाश को एक सूटकेस में मालाड पश्चिम में लिंक रोड बंद कर फेंक दिया. लेकिन उसी दौरान वहां पर खड़े कुछ लोगों ने उसकी हरकत को देख पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद महज तीन घंटे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
#Mumbai: Under Bangur Nagar police station limits, body of a woman was found inside a suitcase. On the basis of evidence, we have arrested a 19-year-old man who is a resident of Hyderabad. Further investigation is underway: SP Nishandar, DCP Zone -11 (15 Oct) pic.twitter.com/jIQkoNXDhN
— ANI (@ANI) October 16, 2018
बता दें कि मुजम्मल सईद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया. फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस ने कुछ कहा नहीं है लेकिन हत्या की जांच जारी है. सईद हैदराबाद का रहने वाला है बताया जा रहा है कि उसका परिवार वहां काफी नामचीन है.
यह भी पढ़ें:- मुंबई: कलयुगी बेटे ने बताई मां की हत्या करने की अजीबोगरीब वजह, सुनने वाले रह गए दंग
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही मुंबई के ओशीवारा इलाके में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था. इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे पर गैर- इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

