मुंबई: कलयुगी बेटे ने बताई मां की हत्या करने की अजीबोगरीब वजह, सुनने वाले रह गए दंग
देश की आर्थिक राजधानी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. दरअसल मुंबई में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए सगे बेटे लक्ष्य ने चौकानेवाला खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसने यह खौफनाक काम मां के अंदर से पिता की आत्मा निकालने के लिए किया है.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. दरअसल मुंबई में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए सगे बेटे लक्ष्य ने चौकानेवाला खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसने यह खौफनाक काम मां के अंदर से पिता की आत्मा निकालने के लिए किया है.
पुलिस के मुताबिक मुंबई के लोखंडवाला में कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बाथरूम में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. 45 वर्षीय फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए बेटे लक्ष्य ने पूछताछ में बताया कि वह मां के अंदर से अपने पिता की आत्मा को निकालना चाहता था. लक्ष्य ने पुलिस को बताया कि मां के अंदर जब उसके पिता की आत्मा आती थी तो वह अजीब हरकतें करती थी. वह नशे की मांग करती और संबंध बनाने का दबाव बनाती थी.
इस मामले की तफ्तीश कर रही ओशिवारा पुलिस की मानें तो मां और बेटे दोनों नशीले पदार्थ की लत के शिकार थे. 23 साल का लक्ष्य सिंह भी मॉडल है. वह लोखंडवाला इलाके में अपनी मां और मंगेतर के साथ किराए के एक फ्लैट में रहता था. घटना के वक्त फ्लैट में सुनीता सिंह, लक्ष्य, उसकी मंगेतर और दो घरेलू नौकर मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: मुंबई में संदिग्ध हालत में मिली पूर्व मॉडल की लाश, इलाके में मची सनसनी
इस मामले में पुलिस के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, लक्ष्य सिंह का किसी बात को लेकर अपनी मां के साथ बहस हो गई और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. जिसके बाद लक्ष्य ने अपनी मां को बुरी तरह पीटा और घसीटकर बाथरूम में ले जाकर धकेल दिया और उसके बाद दरवाजा बंद कर दिया. सुबह जब लक्ष्य ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उसकी मां मर चुकी थी.
घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने मां की हत्या के आरोप में लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 8 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

