बॉलीवुड

मुंबई में संदिग्ध हालत में मिली पूर्व मॉडल की लाश, इलाके में मची सनसनी

इस खबर से इलाके में सनसनी फेल गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है. ये रही पूरी जानकारी

मुंबई में संदिग्ध हालत में मिली पूर्व मॉडल की लाश, इलाके में मची सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

मुंबई के लोखंडवाला (अंधेरी) में एक पूर्व मॉडल की लाश मिली है जिससे पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. बताया गया कि गुरुवार की सुबह को उस मॉडल की बॉडी उनके लोखंडवाला स्थित फ्लैट पर मिली है. इस मॉडल का नाम सुनीता सिंह (49) बताया जा रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि सुनीता का सिर वॉश बेसिन से लड़ने के बाद वो जमीन पर गिर गई होंगी.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बुधवार की रात को सुनीता अपने अपार्टमेंट में मौजूद थी. उस समय उनके साथ उनका बेटा लक्ष्य सिंह (22) और उसकी गर्लफ्रेंड आयशा प्रिया (21) मौजूद थी. सीनियर आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा (एडिशनल कमीशनर ऑफ पुलिस, वेस्ट रीजन) ने बताया कि इन तीनों ने काफी ज्यादा मात्रा में शराब पी हुई थी और उनका सिर वॉश बेसिन से लड़ गया जिसके बाद वो गिर गईं. इसके बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह को उनके बेटे ने बताया कि उनकी मां का सिर वॉश बेसिन से लड़ गया जिसके बाद वो गिर गईं.

सुनीता को अस्पताल पहुंचाया जाता इसके पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि इस मामले में लक्ष्य और आयशा से सवाल किए जा रहे हैं और इस घटना के आसपास की सभी बातों पर ध्यान दिया जा रहा है. इस मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने गुरुवार को एक्सीडेंटल डेथ केस दर्ज किया है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि सुनीता दो साल पहले तक मॉडलिंग असाइनमेंट्स पर काम कर रहीं थी. वहीं लक्ष्य और आयशा अभी पढ़ाई कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).