बॉलीवुड

मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की बेटी के प्री-वेडिंग पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, फिर रोशन हुआ एंटीलिया

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई सितारें मुकेश अंबानी के घर रखी इस प्री-वेडिंग पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे.

मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की बेटी के प्री-वेडिंग पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, फिर रोशन हुआ एंटीलिया
मुकेश अंबानी के घर बॉलीवुड सेलेब्स का मेला (Image Credit: Yogen Shah)

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा दिखाई दिया. शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक बॉलीवुड के कई दिग्गज अपनी चमक दिखाते दिखाई दिए. दरअसल एक बार फिर अंबानी परिवार के लिए बेहद खुशी की घड़ी आई है. क्योंकि मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की बेटी नयनतारा की शादी होने जा रही है. सो ऐसे में अंबानी परिवार एक बार घर आने वाली इन खुशियों को पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट करने के मूड में दिखाई दे रहा हैं.  शादी से पहले मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में प्री-वेडिंग पार्टी रखी. जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के भी तमाम सितारें शिरकत करते नजर आए.

इस दौरान शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई सितारें अपना दम दिखाते दिखाई दिए. आप भी देखिए पार्टी में पहुंचे सितारों का जलवा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

इस दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जलवा देखने लायक था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी चमक बिखेरते दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी प्री वेडिंग पार्टी में टशन दिखाते हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

चेक्स जैकेट पहन अनिल कपूर भी झकास एंट्री करते हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

जैकलीन फर्नांडिस भी अंबानी के बुलावे पर पहुंची.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

मशहूर एक्ट्रेस और अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी अपनी ननद की बेटी की प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची. जहां उनकी खुशी देखते ही बन रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).