बॉलीवुड

Inside Pics-Videos: बेटी ईशा अंबानी की शादी में मॉम नीता अंबानी ने परिवार संग किया डांस, फिल्मी सितारो ने भी लगाई हाजरी

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल 12 दिसंबर को मुंबई में सात फेरे लेंगे. इस समय वो सभी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर पहुंचे हुए हैं

Inside Pics-Videos: बेटी ईशा अंबानी की शादी में मॉम नीता अंबानी ने परिवार संग किया डांस, फिल्मी सितारो ने भी लगाई हाजरी
(Photo Credits: Instagram)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) बिजनेसमैन आनंद पिरामल (Anand Piramal) से 12 दिसंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शादी से पहले राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) शहर में प्री वेडिंग सेरेमनी रखी गई है जहां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से कई मशहूर चेहरे अपनी हाजरी दर्ज करने पहुंच रहे हैं. यहां फिल्म इंडस्ट्री से मानों हर बड़े से छोटा कलाकार, इस इवेंट को अटेंड करने पहुंचा है. तो वहीं अमरीका (America) से हिलेरी क्लिंटन भी यहां आई हुई हैं.

8 दिसंबर की दोपहर को मीडिया में आई फोटोज में हमने देखा कि सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) समेत कई सारे सलेब्स मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए उदयपुर रवाना हुए. अब मीडिया में इस कार्यक्रम से लेटेस्ट फोटोज आई हैं जिसमें ईशा खूबसूरत ट्रेडिशनल गेटअप में अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्‍थान पहुंची हिलेरी क्‍लिंटन

प्रियंका चोपड़ा भी यहां अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ साड़ी में नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आईं. इसी के साथ यहां रंवीना टंडन  (Ranveena Tandon), शाहरुख खान(Shah Rukh Khan), गौरी खान (Gauri Khan) समेत अन्य कई सारे सलेब्स नजर आए.

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने यहां अपनी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के साथ मिलकर बच्चों को खाना खिलाया. इस कार्यक्रम की भी फोटोज इंटरनेट पर देखने को मिली.

आपको बता दें कि अंबानी परिवार के इस भव्य कार्यक्रम के लिए उदयपुर बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है.

एक तरफ जहां दिन में फूलों से इस महफिल को सजाया गया है वहीं शाम को यहां शानदार लाइटिंग से पूरे उदयविला (Udaivila) को सजाया गया है.

इंटरनेट पर आए वीडियोज में देखा गया कि यहां नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी के साथ मिलकर डांस किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2018 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).