मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का डांस देखकर पति विक्रांत का हाल हुआ बेहाल, Funny Video किया शेयर

इस वीडियो में मोनालिसा कभी कभी अदिति गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं उनके पति विक्रांत सिंह काफी मुंह बनाते दिखाई दे रहे हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का डांस देखकर पति विक्रांत का हाल हुआ बेहाल, Funny Video किया शेयर
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने बोल्ड (Bold) वीडियो और डांस को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं. फिर चाहे फिल्म हो या सोशल मीडिया मोनालिसा आए दिन वीडियो अपलोड करती रहती हैं. जिसे फैन्स भी बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में मोनालिसा ने एक बार फिर धमाकेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनकी खूबसूरती देखते बन रही है. मोनालिसा का ये वीडियो हमेशा की तरह बेहद ही एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

इस वीडियो में मोनालिसा कभी कभी अदिति गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं उनके पति विक्रांत सिंह काफी मुंह बनाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो काफी फनी और एंटरटेनिंग है. आप भी देखिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. उनके वीडियो और पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल जाते हैं. तो वहीं कई सेलेब्स भी मोनालिसा के अवतार को बेहद पसंद करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा में अपना दम दिखाने के बाद मोनालिसा अब हिंदी इंडस्ट्री में भी झंडे गाड़ रही है. नजर, नजर 2 और नमक इस्क का जैसे शो करने के बाद मोनालिसा अब एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).