भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का ये फनी वीडियो अब इंटरनेट पर सभी को खूब गुदगुदा रहा है
इस वीडियो में मोनालिसा और अपने पति विक्रांत के साथ नजर आ रही है. जहां यह दोनों मशहूर फिल्म आवारा पागल दीवाना के एक डायलॉग पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हमेशा ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को एंटरटेन करती दिखाई देती है. कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों से तो कभी सेक्सी वीडियो (Sexy Video) से वह फैंस को एंटरटेन करते रहती हैं. तो वही फैंस भी मोनालिसा का ये अवतार बेहद पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं. ऐसे में मोनालिसा एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करती दिखाई दे रही है. हालांकि इस बार मोनालिसा अपने किसी बोल्ड वीडियो से नहीं बल्कि फनी एक्ट से दर्शकों का दिल जीत की नजर आ रही है. जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ही.
इस वीडियो में मोनालिसा और अपने पति विक्रांत के साथ नजर आ रही है. जहां यह दोनों मशहूर फिल्म आवारा पागल दीवाना के एक डायलॉग पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं. दोनों का यह फनी अंदाज बेहद ही दिलचस्प है और कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मोनालिसा एक वेब सीरीज की शूटिंग शूट कर रही हैं. जिसके सेट से वह आए दिन नए-नए वीडियो और फोटोज शेयर करते रहती हैं. मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में कम और हिंदी इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव दिखाई देती हैं. वह अब तक नजर, नजर 2 और नमक इश्क का जैसे शोज में काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

