मनोरंजन

Monalisa Hot Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने चुलबुले अंदाज में किया डांस, फैंस बोले- क्यूट है

इस वीडियो में मोनालिसा कलरफुल गाउन में डांस करती दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा का ये अंदाज बेहद ही चुलबुला है. जिसमें उनकी मस्ती देखते ही बन रही है.

Monalisa Hot Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने चुलबुले अंदाज में किया डांस, फैंस बोले- क्यूट है
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को आए दिन दीवाना बना लेती हैं. उनका सुपरहॉट अवतार सभी को बेहद पसंद आता है. तो वहीं मोनालिसा भी अपनी अदाएं दिखाने से पीछे नहीं रहती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा की ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. मोनालिसा का ये दिलकश अंदाज ही फैंस के बीच उन्हें पॉपुलर बनाता है. ऐसे में मोनालिसा ने एक बार फिर अपने इंस्टा पर एक खास वीडियो शेयर किया है. जो बेशक उनके फैंस को खूब पसंद आएगा.

इस वीडियो में मोनालिसा कलरफुल गाउन में डांस करती दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा का ये अंदाज बेहद ही चुलबुला है. जिसमें उनकी मस्ती देखते ही बन रही है. आप भी देखिए मोनालिसा का ये मस्ती भरा वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा की ये मस्ती देखने के बाद फैंस भी खुद कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. तमाम यूजर्स जहां मोनालिसा के वीडियो पर प्यार बरसा रहें हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बेहद क्यूट बता रहें हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नमक इश्क का में नजर आ रही हैं. शो में वो इरावती का किरदार निभा रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).