मनोरंजन

Monalisa Hot Bhojpuri Song: मोनालिसा और निरहुआ का बोल्ड गाना ‘चढली जवानिया में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने लाख बार लोगों ने देखा

मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नमक इस्क का में नजर आ रही हैं. जहां वो इरावती का किरदार निभा रही हैं. उनके इस किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है.

Monalisa Hot Bhojpuri Song: मोनालिसा और निरहुआ का बोल्ड गाना ‘चढली जवानिया में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने लाख बार लोगों ने देखा
मोनालिसा भोजपुरी गाना (Image Credit: YouTube)

हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों भले ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में ज्यादा एक्टिव ना हो लेकिन लोगों के बीच उनकी पॉपुलारिटी कम नहीं हुई है. जिसका सबूत है यूट्यूब पर पसंद किए जाने वाले उनके गाने और वीडियो. मोनालिसा के गाने और वीडियो को लाखों करोड़ों बार देखा जाता है. जो उनकी पॉपुलारिटी का जीता जागता सबूत है. मोनालिसा के वैसे तो दर्जनों गाने है जो वायरल होते रहते हैं. लेकिन अब उनका एक बोल्ड गाना काफी पसंद किया जा रहा है. जिसमें वो निरहुआ के साथ रोमांस फरमाती दिखाई दे रही हैं. इस गाने में मोनालिसा ने जमकर डांस किया और अपनी हॉट अदाएं दिखाई हैं. जबकि निरहुआ मोनालिसा में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. गाने का नाम चढली जवानिया में ये मोरी रैना.

मोनालिसा और निरहुआ का ये गाना फिल्म का बीवी नंबर 1 से है. गाने का म्यूजिक दिया राजेश-रजनीश ने. जबकि गुनगुनाया है दिनेशलाल यादव और कल्पना ने. यह भी पढ़े: Monalisa Bold Photos: साल के पहले दिन भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का हंगामा, शेयर की ये हॉट फोटोज

आपको बता दे कि मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नमक इस्क का में नजर आ रही हैं. जहां वो इरावती का किरदार निभा रही हैं. उनके इस किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है. वैसे मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं. जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).