मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने बचपन का प्यार गाने पर जमकर दिखाए नखरे, वीडियो जीत लेगा दिल

फिलहाल मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और हिंदी सिनेमा का रुख कर रखा है. इन दिनों मोनालिसा एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं जिसके सेट से वह आए दिन नई नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती है.

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने बचपन का प्यार गाने पर जमकर दिखाए नखरे, वीडियो जीत लेगा दिल
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. मोनालिसा का ये अंदाज उनके फैंस को दी बेहद पसंद आता है. यही कारण है कि मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट आते हैं. फिलहाल मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और हिंदी सिनेमा का रुख कर रखा है. इन दिनों मोनालिसा एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं जिसके सेट से वह आए दिन नई नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती है.

ऐसे में उन्होंने बचपन का प्यार गाने पर वीडियो बनाया है. जिसमें उनके कोस्टार दिशांक अरोरा नजर आ रहे हैं. दोनों का फनी अंदाज देखने लायक है. दिशांक वीडियो में मोनालिसा को अपने बचपन का प्यार याद दिलाते दिखाई दे रहे हैं. जबकि मोनालिका नखरे दिखाते दिखाई दे रही हैं. इन दिनों हर कोई बचपन का प्यार गाने पर वीडियो बनाते दिखाई दे रहा है. ऐसे में भला मोनालिसा भी कैसे पीछे रह सकती थी सो उन्होंने भी यह खास वीडियो अपने फैंस के लिए पेश कर दिया है. हमेशा की तरह मोना के इस वीडियो को भी बेहद पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा यूज मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा नजर और नजर 2 जैसे शो करने के बाद कलर्स के शो नमक इस्क का में इरावती का किरदार निभाते दिखाई दी. लेकिन अब यह शो भी बंद होने जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).