मनोरंजन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का टिक टॉक रैप 'ईधर आने का नहीं' को लाखों ने देखा

भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्री और अपनी आवाज से सबों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह का एक और गाना मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है. यह अक्षरा का एक टिक टॉक रैप सॉन्ग 'ईधर आने का नहीं' है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अब यह 'मिलियन व्यूज क्लब' में भी शामिल हो गया है.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा  सिंह का टिक टॉक रैप 'ईधर आने का नहीं' को लाखों ने देखा
अक्षरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

पटना: भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्री और अपनी आवाज से सबों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक और गाना मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है. यह अक्षरा का एक टिक टॉक रैप सॉन्ग 'ईधर आने का नहीं' है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अब यह 'मिलियन व्यूज क्लब' में भी शामिल हो गया है.

इस गाने को अब तक 1.25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहले उनका एक और होली स्पेशल टिक टॉक सॉन्ग वायरल हुआ था, जिसके बाद अब यह गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.वायरल हो रहे अपने इस गाने को अक्षरा ने खुद ही गया है और अपने ऑफिसिल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर ही रिलीज किया है. गाने को यूट्यूब पर उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है. यह भी पढ़ें: सिंगर अरमान मलिक ने फैन्स को किया हैरान, इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट किए डिलीट

इस गाने के गीतकार और संगीतकार आशीष वर्मा (Ashish Verma) और डिजिटल हेड विकी यादव (Vicky Yadav) हैं. गाने का अभी म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया गया है, फिर भी गाना चार्ट बस्टर बनने की ओर बढ़ रहा है. जब अक्षरा ने इस गाने को अपलोड किया था, तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर साझा करते हुए लिखा था कि "पहले आप हम पे मरते हैं फिर हम आप पे मरते हैं, जब हम आप पे मरते हैं, तब आप कही और मरते हैं."

अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाई हुई हैं. इस साल अब तक रिलीज उनके सभी गानों को भोजपुरी प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).