Mamta Kulkarni को किन्नर अखाड़े से किया गया निष्कासित, बढ़ते विवाद के चलते लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी हटाए गए!
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के कुछ ही दिनों बाद किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है.
Mamta Kulkarni Expelled from Kinnar Akhara: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के कुछ ही दिनों बाद किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है. यह फैसला समुदाय के कई सदस्यों की आपत्ति के बाद लिया गया. इसी विवाद के चलते किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटा दिया है. संगम में डुबकी फिर किया अपना पिंडदान, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी: Video
महामंडलेश्वर नियुक्ति पर बढ़ा विवाद
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का निर्णय समुदाय के कई सदस्यों को रास नहीं आया. इस फैसले पर काफी नाराजगी देखी गई, जिसके बाद अखाड़े ने उन्हें हटाने का निर्णय लिया. महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने अपना नाम बदलकर "श्री यमाई ममता नंद गिरी" रख लिया था.
ममता कुलकर्णी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्कासित
pic.twitter.com/Hhzezst49r
— ANI (@ANI) January 31, 2025
महाकुंभ 2025 में किया ‘पिंड दान’
हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला 2025 में ममता कुलकर्णी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं, जिनमें वह संगम घाट पर ‘पिंड दान’ करती नजर आईं.
किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी की एंट्री पर सवाल
बॉलीवुड से संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन अपनाने वाली ममता कुलकर्णी की किन्नर अखाड़े में एंट्री को लेकर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे थे. कई संतों और अखाड़े के वरिष्ठ सदस्यों ने उनकी नियुक्ति पर नाराजगी जाहिर की थी.
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी पद से हटाए गए
ममता कुलकर्णी की नियुक्ति की वजह से विवाद बढ़ने पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटा दिया.
ममता कुलकर्णी की किन्नर अखाड़े से निष्कासन की खबर ने सनातन परंपराओं और अखाड़ों की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

