बॉलीवुड

जीनत अमान ने कहा - एक कलाकार के तौर पर मेरा सफर काफी शानदार रहा है

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर उनका सफर काफी शानदार रहा है और इस दौरान उन्हें कुछ बेहद ही बेहतरीन निर्देशकों संग काम करने का सौभाग्य मिला है. जीनत आखिरी बार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की हालिया रिलीज फिल्म 'पानीपत' में एक छोटे से किरदार में नजर आई थीं.

जीनत अमान ने कहा - एक कलाकार के तौर पर मेरा सफर काफी शानदार रहा है
अभिनेत्री जीनत अमान (Photo Credits : File Photo)

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर उनका सफर काफी शानदार रहा है और इस दौरान उन्हें कुछ बेहद ही बेहतरीन निर्देशकों संग काम करने का सौभाग्य मिला है. जीनत आखिरी बार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की हालिया रिलीज फिल्म 'पानीपत' में एक छोटे से किरदार में नजर आई थीं.

जीनत ने कहा, "एक कलाकार के तौर पर मेरा सफर काफी शानदार रहा है और मैं बेहद खुशकिस्मत रही कि मुझे इस दौरान कुछ बेहद ही अच्छे फिल्मकारों संग काम करने का मौका मिला. जब आशुतोष गोवारिकर ने मेरे सामने सकीना बेगम के किरदार की पेशकश की, तो मैं उस वक्त बहुत खुश हुई थी."

यह भी पढ़ें : शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि शाहरुख खान से लेकर सनी लियोनी तक बॉलीवुड के ये तमाम सितारें भी किराए की कोख के चलते पा चुके हैं संतान सुख

उन्होंने आगे कहा, "वह एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता हैं. हम इससे पहले एक और फिल्म में साथ काम कर चुके हैं, जिसका शीर्षक 'गवाही' है. मैं आमतौर पर ऐसे किरदार नहीं निभाती हूं, लेकिन इसमें मेरी भूमिका ने मुझे आकर्षित किया और मैंने तुरंत हांमी भर दी."

यह फिल्म सन 1761 में मराठाओं और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जिसे 29 फरवरी को जी सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).