बॉलीवुड

Iphone 13 लॉन्च इवेंट पर बजा दम मारो दम का म्यूजिक, Zeenat Aman ने दिया ये जवाब

आईफोन 13 के प्रोमो में जीनत अमान का सबसे फेमस गाना दम मारो दम का म्यूजिक सुनने को मिला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा देखने को मिल रही है.

Iphone 13 लॉन्च इवेंट पर बजा दम मारो दम का म्यूजिक, Zeenat Aman ने दिया ये जवाब
आईफोन लॉन्च पर बजा दम मारो दम (Image Credit: YouTube)

कल बड़े ही धूमधाम से एप्पल ने अपने नए फोन आईफोन 13 की सभी सीरीज को लॉन्च किया. जिस पर पूरी दुनिया की नजर रही. लेकिन इस इवेंट ने भारतियों का ध्यान एक और मायने में खींचा. क्योंकि आईफोन 13 के प्रोमो में जीनत अमान (Zeenat Aman) का सबसे फेमस गाना दम मारो दम (Dum Maaro Dum) का म्यूजिक सुनने को मिला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा देखने को मिली. जिसके बाद अब इस मामले पर खुद जीनत अमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म को काठमांडू में शूट किया गया है. जब मैंने इस गाने को सुना तो मुझे बेहद पसंद आया था. लेकिन चार्टबस्टर ये इतना कमाल कर जाएगा ये नहीं सोचा था. इस गाने के बारे में आज भी मैं जहां जाती हूं वहां बातें होती हैं. जबकि आज भी इस गाने इस्तेमाल होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की. कहा '1971 का संगीत 40 साल बाद भी गूंज रहा है! क्या गीत है.' आप भी देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह लोग आईफोन इवेंट पर दम मारो दम गाने पर बातें कर रहें हैं.

आपको बता दे कि देव आनंद और जीनत अमान की ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जबकि वहीं ये गाना आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).