बॉलीवुड

Laila Majnu Trailer: नए अंदाज में पेश है लैला-मजनू की कहानी, सच्चे इश्क की है ये दास्तान

अमीरी और गरीबी के फर्क से क्या खुदको बचा पाएगा लैला-मजनू का ये प्यार? देखें फिल्म का ये खूबसूरत ट्रेलर

Laila Majnu Trailer: नए अंदाज में पेश है लैला-मजनू की कहानी, सच्चे इश्क की है ये दास्तान
लैला मजनू ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

फिल्म ‘लैला मजनू’ का ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म के साथ एक्टर अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी और मीर सर्वर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में लैला-मजनू की कहानी को मॉडर्न-डे स्टाइल में पेश किया गया है. इस फिल्म के लिए बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर ने निर्देशक इम्तियाज अली के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म का निर्देशन साजिद अली कर रहे हैं.

फिल्म की कहनी को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में सेट किया गया है. फिल्म में बताया गया है कि किस तरह से मजनू अपनी लैला की आशिकी में पागल है और उनसे बेइन्तहां इश्क करता है लेकिन इनके प्यार के बीच अमीरी और गरीबी की दीवार है जिसके चलते इन्हें कड़े मुश्किलात से गुजरना पड़ता है.

किसी भी लव स्टोरी और रिलेशनशिप बेस्ड फिल्मों को खूबसूरती से पेश करने के लिए जाने जानेवाले इमित्याज अली ने इस फिल्म के साथ भी कुछ अलग करने की कोशिश की है, ऐसा इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर मालूम होता है.

फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, “ये दोनों ही पागल थे, ये हमेशा के लिए एक साथ रहने के लिए जीए. इनसे मिलीए लैला मजनू ट्रेलर में.”

आपको बता दें कि ये फिल्म 7 सितंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).