मनोरंजन

टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत काफी गंभीर है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था पर उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली

टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विद्या सिन्हा (Photo Credits: Wikimedia Commons)

अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत काफी गंभीर थी. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था पर उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली. एक्ट्रेस को बीच में कई दिनों तक टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में भी नहीं देखा गया था. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार आज 12 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ो और दिल की बीमारी थी. 3 साल पहले इस बीमारी के बारे में पता चला था और पिछले तीनों महीनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी. सांस ठीक से ना ले पाने के कारण उन्हें अपस्ताल में एडमिट कराया गया था.

यह भी पढ़ें:- 79 साल के वरिष्ट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

आपको बता दें कि विद्या ने 1970 और 1980 में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था. इस सूची में 'छोटी सी बात', रजनीगंधा', 'सबूत' और 'पति, पत्नी और वो' जैसी कई फिल्मों का नाम शुमार है. पिछले कुछ सालो से वह छोटे पर्दे पर नजर आ रही थी. उन्होंने 'काव्यांजलि' और 'भाभी और बहु रानी' जैसे शोज में काम किया है. साथ ही साल 2011 में वह सलमान खान स्टारर 'बॉडीगार्ड' में भी नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).