मनोरंजन

79 साल के वरिष्ट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वरिष्ट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का लंबी बीमारी से जूझने के बाद आज उनकी मौत हो गई. उनका अंतिम संस्कार वरली में किया जाएगा. दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर को दूरदर्शन के समय से पहचाना जाता है....

79 साल के वरिष्ट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

वरिष्ट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर (Dinyar Contractor) का लंबी बीमारी से जूझने के बाद आज 5 जून बुधवार को उनकी मौत हो गई. उनका अंतिम संस्कार वरली में किया जाएगा. दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर को दूरदर्शन के समय से पहचाना जाता है. जब दूरदर्शन चैनल DD-2 की शुरुआत हुई थी तब 'आदि मरज़बान' (Adi Marzban) नाम का उनका धारावाहिक बहुत प्रसिद्ध हुआ था. इसके अलावा उन्हें  बॉलीवुड, टॉलीवुड, गुजराती फिल्मों, धारावाहिक और स्टेज परफोर्मेंस के लिए जाना जाता है. दिन्यार ने अपने करियर की शुरुआत 1966 में की थी. ज्यादातर उन्हें थिएटर आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है. दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है. अपनी पोस्ट में पीएम ने उनके साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'पद्म श्री दिनकर कॉन्ट्रैक्टर विशेष थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां  फैलाईं. उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी. चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उनके निधन से बहुत दुखी हूं.. मेरी सद्भावनाएं उनके परिवार और फैन्स के साथ हैं.

यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता' शो के इस एक्टर की बेटी की हुई मौत, खिलौना बना वजह!

उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा, श्रीमान श्रीमती, खिचड़ी जैसे हिट सीरियल्स में भी काम किया है, इसके आलावा उन्होंने चोरी- चोरी, चुपके-चुपके, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी, बादशाह, जैसी फेमस फिल्मों में भी काम किया है. इस साल 2019 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).