'तारक मेहता' शो के इस एक्टर की बेटी की हुई मौत, खिलौना बना वजह!
इस हादसे से एक्टर और उसका पूरा परिवार सदमें में है. इस हादसे के बाद से बाद एक्टर ने मीडिया से इस बारे में बातचीत की
टेलीविजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सुनने को मिल रही है. टीवी एक्टर प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की 2 साल की बेटी का अज निधन हो गया. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी एक खिलोने के साथ खेल रही थी जब उसका एक छोटा सा टुकड़ा अलग होकर उनके गले में जा फंसा. इसके चलते मासूम की मौत हो गई.
टेली चक्कर से बातचीत में प्रतीश ने बताया, "ये तब हुआ जब बीती रात को खेलते-खेलते उसने अपने प्लास्टिक के एक खिलोने का टुकड़ा निगल लिया. कृपया करके उसके लिए दुआएं करें."
मिड-डे में छपी' रिपोर्ट में एक सूत्र से बताया, "ये हादसा कल रात में हुआ. मुझे फोन आया और बताया गया कि प्रतीश वोरा को बेटी अब नहीं रही. उन्होंने एक खिलोने के एक प्लास्टिक का टुकड़ा खा लिया था जो उनके गले में जाकर अटक गया. प्रतीश भोर में ही अपने परिवार के साथ अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने राजकोट भी रवाना हो गए. ये बेहद दुखद हादसा है."
View this post on Instagram
आपको बता दें कि प्रतीश स्टार भारत के फैमिली ड्रामा शो 'प्यार का पापड़' (Pyaar Ke Papad) में नंदू गुप्ता का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा वो टीवी के पॉपुलर शो' तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) और 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Patrol) में भी नजर आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

