मनोरंजन

KGF Chapter 2 को लेकर बड़ी जानकारी, संजय दत्त के बाद हुई रवीना टंडन की एंट्री

केजीएफ चैप्टर 1 को देशभर में काफी शानदार रिस्पोंस मिला. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने उसके साथ रिलीज हुई फिल्मों को भी तगड़ा कम्पटीशन दिया. फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई थी. फिर खबर आई कि फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे.

KGF Chapter 2 को लेकर बड़ी जानकारी, संजय दत्त के बाद हुई रवीना टंडन की एंट्री
रवीना टंडन (Photo Credits: Yogen Shah)

केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1) को देशभर में काफी शानदार रिस्पोंस मिला. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने उसके साथ रिलीज हुई फिल्मों को भी तगड़ा कम्पटीशन दिया. फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई थी. फिर खबर आई कि फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में नजर आएंगे. इसके बाद अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को भी इस फिल्म में कास्ट किया गया है. संजय दत्त इस फिल्म के कुछ सीन्स हैदराबाद में शूट कर चुके हैं.

फिल्म निर्देशक प्रशांत नील ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "ये है वो महिला जो फिल्म में डेथ वारंट जारी करेंगी."

GF2 फैंस के लिए बुरी खबर, संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पर कोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि एक डेथ वारंट कोर्ट द्वारा जारी किया जाता है और ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म में वो न्यायालय की किसी उच्च अधिकारी की भूमिका में नजर आ सकती हैं.

एक तरफ जहां निर्देशक ने फिल्म में उनके किरदार को लेकर एक हिंट छोड़ा है वहीं उन्होंने उनके बारे में ज्यादा रिवील नहीं किया है. इस फिल्म में संजय दत्त अधीर के किरदार में नजर आएंगे. मीडिया से बातचीत के दौरान संजय ने बतायता था कि उनका किरदार बेहद खतरनाक है और ये दिलचस्प भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).